2:20 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

आम के पेड़ पर लटका मिला बेटे का शव

इस्लामनगर : थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी बृहमचारी के मंझले बेटे 30 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ मुलायम सिंह का शव उन्हीं के खेत में स्थित आम के पेड़ पर लटका मिला। गुरुवार को प्रदीप उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा स्थित अपनी ससुराल गया था। शुक्रवार को भोर में लगभग 4 बजे उसका शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उक्त पेड़ से करीब सौ मीटर की दूरी पर उसकी बाइक भी मिली। तीन भाइयों में प्रदीप मंझला था। सूचना पर नूरपुर पिनौनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी प । पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी। नूरपुर पिनौनी पुलिस चौकी इंचार्ज हरिमोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीक होता है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जय वार्ष्णेय
इस्लामनगर

विज्ञापन एक्सप्रेस