6:30 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा ओमकार सिंह

बदायूं 15 /5/ 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अशोभनीय तथा अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बदायूं स्थित कलेक्ट्रेट परिसर अंबेडकर पार्क में कांग्रेस जनों ने विरोध प्रकट करते हुए धरना प्रदर्शन कर नगर में मजिस्ट्रेट बदायूं एक सूत्रीय ज्ञापन दिया जिसमें की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय शाह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई ।
धरना स्थल पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की जिम्मेदार पद पर बैठे श्री विजय शाह ने एक सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी की है जिससे कि पूरा देश आहत है जिन सोफिया कुरैशी ने अपनी जान हथेली पर रखकर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया उनको मंत्री विजय शाह आतंकवादियों की बहन बता रहा है यह अत्यंत शर्मनाक बात है और निश्चित रूप से इस तरह का आरोप विजय शाह को देशद्रोह की श्रेणी में खड़ा करता है और उन पर निश्चित रूप से देश का मुकदमा चलना चाहिए।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के आला कमान में देश की सेना के प्रति जरा सा भी सम्मान है तो विजय शाह इस्तीफा लेकर उन पर देशद्रोह का मुकदमा कायम कराना चाहिए।
धरना स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुधीर उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वीरपाल सिंह यादव, एससी एसटी कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने भी विजय शाह पर मुकदमा कायम कर देशद्रोह का केस चलाने की मांग की।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अकील अहमद, तेजेंद्र कश्यप, महफूज खान अशफाक अली धनवीर सक्सेना, नवाब सिंह,
मानसिंह ठाकुर, लोकेश कुमार, रामपाल सिंह नरेंद्र कुमार, जफर अली आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.