11:12 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने में एक पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 15 मई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पड़ोसी गांव के श्याम सुंदर पुत्र प्रकाश के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी उसकी गैरमौजूदगी में 8-5-25 की रात को बेटी को कहीं ले गया‌। जानकारी होने पर आरोपी श्याम सुंदर के परिजनों से बेटी वापस दिलाने को कहा वह आठ दिन तक टाल-मटोल करते रहे मजबूर होकर बेटी की बरामदगी को कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस