7:45 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

स्वप्न में भी मां-बाप का दिल ना दुखाएँ : आचार्य रूप

साप्ताहिक सत्संग

बिल्सी यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! सामवेद के मंत्रों से आहुतियां देने के पश्चात वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “दुनिया के सबसे सुंदर शब्द है मां ! माता ही निर्माता होती है ! भगवान का रूप होते हैं माता पिता ! स्वप्न में भी माता और पिता का कभी हृदय नहीं दुखाना चाहिए !कुमारी तृप्ति शास्त्री ने कहा “हमारी भारतीय सेवा और सरकार ने पाकिस्तान को धूल चटाकार विश्व भर में हमारा मान बढ़ाया है ! हमें हमारी सेना पर गर्व है ! इस अवसर पर श्रीमती संतोष कुमारी, मास्टर साहब सिंह, राकेश आर्य, विशेष कुमार प्रश्रय आर्य जय मोना रानी तान्या रानी आदि मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.