6:13 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सीएचसी के निरीक्षण में एडी हेल्थ को नजर आई कमियां, सुधार का निर्देश

उझानी बदांयू 5 मई। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज अचानक एडी हेल्थ बरेली डॉ पुष्पा ने निरीक्षण किया, परिसर में गंदगी,एटीएम मशीन खराब देख भड़की दिया सुधार का निर्देश। कहां भविष्य में ऐसा दिखाई दिया तो कार्रवाई होगी। आज अचानक सीएचसी पर निरीक्षण को पहुंची एडी हेल्थ डाॅ पुष्पा ने सबसे पहले पर्ची काउंटर पर रजिस्टर को चेक किया। वहां मौजूद मरीजों से भी फीडबैक लिया। एटीएम जांच मशीन खराब पाएं जाने पर नाराजगी जताई, सबसे ज्यादा वार्ड व परिसर में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की वही पुरुष वार्ड को रेन बसेरा बनाए जाने पर निर्देश दिए इसे अन्य जगह वनाया जाऐ। डॉ पुष्पा ने दवा गोदाम में मोजूद दवाओं व वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। कहा कि दवाओं का स्टाक पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कोल्ड रुम में कूलर लगवाने को भी कहा । निरीक्षण के दौरान मरीजों ने इमरजेंसी में चिकित्सकों के ना बैठने की भी शिकायत की। एडी हेल्थ ने ड्यूटी रजिस्टर को भी चेक किया बताया कि तीन चिकित्सकों की आज ड्यूटी है मगर एक चिकित्सक विजिट पर बताया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को सुधार करने के निर्देश दिए कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समुचित इलाज मुहैया हो ऐसी सरकार की मंशा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.