1:39 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय संयुक्त निदेशक ने आईएमए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर,दिए निर्देश

एजेंटों के माध्यम से प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने वालों की अब खैर नहीं,होगी सख्त कार्यवाही

बदायूॅं।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंडलीय संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन सीएमओ कार्यालय में किया गया। बैठक में प्रमुख सचिव के निर्देशों का हवाला देते हुए संयुक्त निदेशक ने मौजूद पदाधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि किसी भी मरीज को एजेंट के माध्यम से अस्पताल में भर्ती न किया जाए। संगठन के पदाधिकारी द्वारा संयुक्त निदेशक को इस पर अमल करने का आश्वासन दिया गया।
वहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में बरेली मंडल के संयुक्त निदेशक डॉक्टर तेजपाल सिंह राठौर इंडियन मेडिकल संगठन के पदाधिकारियों के साथ रूबरू थे।उन्होंने सभी सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव द्वारा निर्देशित किया गया है कि कुछ एजेंट प्राइवेट अस्पतालों में कमीशन के कारण मरीज को भर्ती कराकर उपचार कराने में संलिप्त हैं।इसलिए वह अपने यहां ऐसे मरीज को भर्ती करते समय ख्याल रखें,तथा ऐजेंटो के माध्यम से अपने यहां आए मरीज को भर्ती ना करें। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई कृत्य प्रकाश में आता है तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिस पर संगठन पदाधिकारीयों द्वारा श्री सिंह को अशवस्त करते हुए कहा गया है कि उनका यह संदेश सभी निजी चिकित्सकों को प्रसारित कर दिया जाएगा तथा उसका अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा। संयुक्त निदेशक श्री सिंह ने चिकित्सा प्रतिष्ठान के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से आम जनमानस के लिए यह प्रकाशित कराएं कि मरीज एजेंट के माध्यम से किसी भी निजी चिकित्सालय में ना जाएं। उन्होंने जनमानस से आह्वान करते हुए कहा कि मरीज बेहतर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही स्वास्थ्य लाभ लें। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई 102-108 एम्बुलेंस,रोगी को निजी चिकित्सालय में छोड़ती है तो यह माना जाएगा की वह भी एजेंट की तरह प्राइवेट अस्पतालों से कमीशन के कारण जानबूझकर इस कार्य में लिप्त है। उन्होंने एंबुलेंस के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह एंबुलेंस की मनिटरिंग तथा यात्रा सत्यापित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें की एम्बुलेंस का गंतव्य कहां तक था।

बदायूं से मोहम्मद शोएब की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस