3:22 am Sunday , 25 May 2025
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस द्वारा शातिर गिरफ्तार

बिल्सी पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोक थाम एवं अवैध सश्त्र की बरामदगी/अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनाक 10.04.2025 को थाना बिल्सी पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त प्रेमपाल उर्फ चौधरिया पुत्र आशाराम नि0 ग्राम रियोनाई थाना उघैती जनपद बदायूँ को एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 कारतूस जिंदा के साथ ग्राम खैराती नगर तिराहा, बिल्सी से गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना बिल्सी पर 119/2025 धारा 3/25(1B)a आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त प्रेमपाल उपरोक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अन्तर्जनपदीय 34 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार अभि0 का नाम पता –
प्रेमपाल उर्फ चौधरिया पुत्र आशाराम नि0 ग्राम रियोनाई थाना उघैती जनपद बदायूँ

बरामद माल का विवरण –
एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 कारतूस जिंदा

गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.उ0नि0 रामसेवक राठोर थाना बिल्सी बदायूं
2.उ0नि0 मुनेन्द्र सिंह थाना बिल्सी बदायूँ
3.का0 1404 रविन्द्र सिंह थाना बिल्सी बदायूं
4.का0 38 कुलदीप थाना बिल्सी बदायूं

error: Content is protected !!