1:35 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में निकाली गई महावीर स्वामी की शोभायात्रा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में गुरूवार को भगवान महावीर स्वामी की जंयती के उपलक्ष्य में झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर बालाजी तिराहा, सर्राफा बाजार, मुख्य बंबा चौराहे, कटरा बाजार, जैन मार्केट, होती हुई मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित प्राचीन जैन मंदिर पर पहुंची। यहां से पुन: इसी मार्ग से वापस होती हुई शोभायात्रा नगर के ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल पर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी की झांकी समेत कई झांकी शामिल रही। जिन्हें देखने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र जैन समाज के लोग पहुंचे। शोभायात्रा से पहले अभिनव जैन ने ख्वासी, मृगांक जैन ने सारथी,अतुल जैन ने कुबेर, दीपक जैन, मृगांक जैन ,अमित जैन,भूपेंद्र जैन, प्रीती जैन ने कलश एवं इंद्र की बोली उठाई। शोभायात्रा में पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। इसमें बहजोई, उझानी, बदायूं, इस्लामनगर आदि स्थान से जैन समाज के लोगों ने यहां पंहुच कर शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में नगर के जैन समाज के अनिल जैन सोनी,प्रशांत जैन,पारस जैन,प्रमोद जैन,नीरज जैन,सुनील जैन,डॉ आरती जैन,मोना जैन समेत सभी लोगों का सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.