8:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कछला पुल पर बाइक को बुलैरो ने मारी टक्कर बेटे सहित दम्पति घायल

उझानी बदायूं 9 अप्रैल। कछला पुल पर आज एक बाइक सवार को बुलैरो गाडी ने टक्कर मार दी जिससे उधम सिंह नगर के दम्पति बेटे सहित गंभीर घायल हो गये। जिन्हें राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के कस्बा सितारगंज निवासी जगतपाल 46 उनकी पत्नी मधू 42 बेटे शिवा 13 के साथ किसी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने कछला गंगा घाट आऐ थे।


कछला पुल पर सामने से आ रही बुलैरो ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गये। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां अधीक्षक डॉ राजकुमार गंगवार ने उनकी हालत चिंताजनक देख राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस