बिल्सी। रविवार को नगर सिरासौल रोड स्थित गेस्ट हाउस पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी लगाया। वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी 2027 में प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। सभी कार्यकर्ता लगन और मेहनत से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार बिना भेदभाव के सभी लोगों को एक साथ लेकर चल रही है और सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर विवेक राठी, मोहित गुप्ता, तेज प्रताप सिंह, अनुराग शाक्य, आदित्य महेश्वरी, शेखर सक्सेना, सूर्यप्रकाश देवल, अजीत गुर्जर, प्रखर माहेश्वरी, प्रमोद तोमर आदि लोग मौजूद रहे। इधर डा. मुकेश चंद्र मौर्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य के आवास पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com