उझानी बदांयू 2 अप्रैल।
एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य गेट-टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन बीती शाम सिंह हवेली में किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं प्रबंधन टीम के साथ विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया।
इस मस्ती भरे कार्यक्रम का संचालन आलिया एवं अंशिका ने किया। सीनियर वर्ग से शगुन गुप्ता, कनिष्का सिंह, निधि, पारिधि, राधिका, सौम्या, पलक शर्मा, रंजना यादव, दृष्टि तोमर, मानवी श्रीवास्तव, गुनगुन शर्मा, नित्या सिसोदिया आदि ने अपनी एक्टिविटीज और रैंप वॉक से सुर्खियां बटोरी और एक जोरदार ऊर्जावान और शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ कोऑर्डिनेटर शिवानी शर्मा, पूजा यादव, शिवम गुप्ता स्नेहा वर्मा, सबा, रितिका, प्रियंका एवं प्रबंध निदेशक सुधांशु गुप्ता भी इस विशेष संध्या के साक्षी बने। 

गेट-टुगेदर में कार्यक्रम में बच्चों के वन-मिनट गेम शो, क्विज़, परिचय सत्र, बैलून बैलेंसिंग और डांसिंग जैसी मजेदार गतिविधियाँ हुईं, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें छात्रों ने अपने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।


मानवी श्रीवास्तव बनीं ‘मिस इवनिंग’
कार्यक्रम के अंत में, मानवी श्रीवास्तव को ‘मिस इवनिंग’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया। प्रबंध निदेशक सुधांशु गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया।
पूरा कार्यक्रम हर्षोल्लास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ, जो सभी विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया। विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर सभी को बधाई दी और भविष्य में ऐसे और आयोजन करने की आशा व्यक्त की।——————–** राजेश वार्ष्णेय एमके।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com