7:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – करणी सेना ने सांसद सुमन का पुतला फूंका, राज्यसभा से निष्कासित करने की मांग।

वजीरगंज बदायूं 1 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सासंद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में हमारे पूर्वज, महापुरुष व महान योद्धा महाराणा सांगा जी के लिए अत्यन्त ही अभद्र व तर्कहीन टिप्पणी की गयी है, जिसकी जितनी निंदा की जाये उतनी कम है। लोगो ने राष्ट्रपति से निवेदन किया कि रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त की जाये व राज्यसभा से निष्कासित किया जाये। करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद ने देश के महापुरुषों का अपमान कर जनभावनाओं के खिलाफ कृत्य करने का काम किया है। रामजी लाल सुमन सांसद पर केस दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाये। विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों पर हुये मुकदमे वापस लिये जायें। इस दौरान रंजीत सिंह, विजय सिंह,मनु गुप्ता, टीनू, सिंह, शिवम सिंह, अभिषेक गुप्ता, प्रशान्त राघव, राहुल प्रताप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, और परशुराम सेवा समिति मौजूद रही

——-सौम्य सोनी बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस