आज 30-03-2025 को नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पी.जी. कॉलेज, बदायूँ की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई द्वारा “जल है तो कल है” विषय पर संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना, डॉ. सिद्धार्थ काश्यप, डॉ. प्रशांत कोहली, डॉ रामस्वारथ एवं डॉ रवि भूषण पाठक ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्यम मिश्र ने अतिथियों के स्वागत सत्कार के उपरांत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यकम में जल है तो कल है विषय पर स्वयंसेवकों के विचार, अनुभव साझा करना, जन जागरूकता अभियान तथा विषय विशेषज्ञों के विचार शामिल किए गए जबकि कार्यक्रम के अंत में कौशल विकास में सक्रिय सहभागिता हेतु स्ववसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रवि भूषण पाठक ने स्वयंसेवकों से अपील की कि आपके हाथों देश का भविष्य है और यह तभी सुरक्षित रह सकता है जब आप अपने दायित्व को निभाने में सफल हो पाएंगे। आपको छोटे छोटे लक्ष्य तय कर समय से पूरा करना होगा फिर वह कार्य सामाजिक हो या व्यक्तिगत। राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ रामस्वारथ ने कहा कि यदि हमे अपने लोकतंत्र को सुरक्षित हाथों में रखना है तो हमें मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों को समानता से स्वीकार करना होगा। डॉ० प्रशांत कोहली नें विश्व में जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे संकल्प लेना होगा कि जल की एक एक बूँद को बर्बाद होने नहीं देंगे न ही किसी को बर्बाद करने देंगे अन्यथा यह वैश्विक संकट मानव जीवन को नष्ट कर देगा। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ सिद्धार्थ काश्यप ने बताया कि स्वयंसेवक का क्या महत्व होता है मैंने अपने बाबू जी से सीखा है और उनके मार्गदर्शन से मैंने सामाजिक कार्यों को उच्च प्राथमिकता दी है तथा समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीक़े से किसी कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है। प्राचार्य ने कार्यक्रम अधिकारी एवं कॉलेज के समस्त स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मुझे गर्व होता है कि मेरे यहाँ सामाजिक समस्याओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के मंच से न केवल उठाया जाता है बल्कि समस्याओं के समाधान हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य किया जाता है।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र एवं सम्मानराशि देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमे पूरे वर्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवक उदयगिरि, शिवम, हिमांशू और कमल शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित आपात काल में शिविर निर्माण हेतु पटेल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: भीमराव अम्बेडकर ग्रुप और भगत सिंह ग्रुप ने प्राचार्य के हाथों से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इसी प्रकार मंच साज सज्जा में ज़ुबैर अहमद के अभिमन्यु ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर सम्मानित हुआ इसी प्रकार शीतेश यादव का नायक ग्रुप और तरुण का अम्बेडकर ग्रुप क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रशस्ति पत्र का हकदार हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ढोलक वादन में साहिल और नृत्य कला में नितिन और शीतेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रमाणपत्र अर्जित किया। कार्यक्रम में डॉ० कमल सिंह, डॉ० मुन्ना कुमार वरुण, डॉ० लक्ष्य, डॉ संदीप नायक, प्रिंस विशाल दीक्षित और अनमोल निधि आदि उपस्थित रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

