8:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पी जी कॉलेज में प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में डॉ आशीष कुमार गुप्ता एवं डॉ जीवन सारस्वत के संपादन में दो पुस्तकों का विमोचन

नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पी जी कॉलेज बदायूं में प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में डॉ आशीष कुमार गुप्ता एवं डॉ जीवन सारस्वत के संपादन में दो पुस्तकों का विमोचन एवं लोकार्पण किया गया । राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर लिखित पुस्तकों -‘भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ एवं ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: भारतीय ज्ञान प्रणाली के माध्यम से विकसित भारत का एक दृष्टिकोण ‘ के लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन जेके सक्सेना और विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवेश कुमार डीआईओएस थे । अतिथियों ने सरकार की प्रतिबद्धता और शिक्षा की आवश्यकता के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना ने संपादकद्वय के प्रयासों की अंतर्कथा का उद्घाटन करते हुए इसे महाविद्यालय के इतिहास की गौरवशाली परंपरा का एक महत्वपूर्ण चरण माना । संपादकों ने पुस्तक प्रकाशन के विभिन्न लेखकीय एवं संपादकीय प्रक्रिया को विस्तार से बताया। अतिथियों शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने प्रकाशन के इस सामूहिक प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की । इसे अपने विषय का अनिवार्य संदर्भ ग्रंथ बनने की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम में डॉ मधुबाला शर्मा, श्रीमती सुषमा रानी, संजीव सक्सेना, डॉ प्रशांत कोहली, डॉ शिवराज कुमार, डॉ मनवीर सिंह, डॉ एस के सिंह, डॉ बी एन शुक्ल, डॉ विक्रांत उपाध्याय, डॉ धर्मेश शर्मा, रवि भूषण पाठक , डॉ लक्ष्य सिंह चौधरी, डॉ रुचि, डॉ गौरव रस्तोगी, डॉ सूरज ,डॉ राम प्रसाद वर्मा, डॉ प्रमोद , डॉ निहारिका गुप्ता , प्रिंस विशाल दीक्षित,डॉ रुपम सक्सेना , डॉ शिखा शाक्य, डॉ विकास सक्सेना, सुमित सक्सेना, निकुंज, एम.एम फ़रशौरी , एम एम फ़रशौरी, डॉ प्रदीप चौरसिया, अभिषेक कुमार, हसन शवाब, प्रवेंद्र दीक्षित, डॉ सोनी गुप्ता, आराधना सिंह, तनिष्का, काजल बंगारी, गुलाब राय भारती, विनय कुमार, विनोद मौर्य, ,अशोक कुमार , डॉ मधु शर्मा,श्रीमती रुचि, श्रीमती निहारिका गुप्ता, , डॉ. नीतू गुप्ता, कु. अर्चना, डॉ. रूपम सक्सेना, डॉ मधु शर्मा, डॉ निहारिक़ा रस्तोगी, डॉ सोनी गुप्ता, श्रीमती अराधना सिंह, कु काजल बंग़ारी, कु. कनिष्का गुप्ता, डॉ निशा पाठक, डॉ. रश्मि सक्सेना आदि ने अतिथियों का समारोहपूर्वक स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो मनवीर सिंह ने किया। आगत अतिथियों शिक्षकों एवं शोधार्थियों की उपस्थिति के लिए डॉ संजीव कुमार सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस