।******** उझानी बदायूं 29 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसौमा में आज सुबह एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंपी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम ( पीएम ) को भेज दिया है वहीं परिवार के लोग फरार बताए जाते हैं। बिनावर थाने के गांव टिसंगा निवासी वीर सहाय ने कोतवाली पुलिस को सोपी तहरीर में लिखा है कि उसने अपनी बहन काजल 27 की शादी 5 साल पहले बसौमा कू अनिल कुमार पुत्र रामओतार से की थी। ससुराल वाले आऐ दिन काजल से मार-पीट करते थे। आज किसी पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि काजल से पति अनिल, ससुर रामौतार,सास राजवती व देवर गुड्डू मार-पीट कर रहे हैं। आकर देखा तो घर खाली था व काजल मृत अवस्था में पडी थी। वीर सहाय ने अपनी बहन काजल की गला दबाकर हत्या करने का चारों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। घटनास्थल पर जाकर सीओ शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने भी छानबीन की व फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किऐ है। व काजल के शव को पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।——————————— राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

