8:32 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

29 मार्च को नव संवत्सर मेला का आयोजन बदायूं क्लब में- नव संवत्सर मेला में होगी भारतीय संस्कृति की धूम

बदायूं :- भारतीय नव वर्ष मेला समिति बदायूं द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय भारतीय नव वर्ष मेले का आयोजन विक्रम संवत 2082 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को बदायूं क्लब प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

भारतीय नव वर्ष मेला समिति के महामंत्री डॉ. अक्षत अशेष ने बताया एक दिवसीय नव वर्ष मेला का शुभारम्भ दोपहर 03:30 बजे होगा, 04:00 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, सांय 05:00 बजे से मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, रात्रि 07:15 बजे से मंचीय विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया जायेगा।
मेला में चिराग इंटरनेशनल आर्ट ग्रुप दिल्ली द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जो मेले का मुख्य आकर्षण होगा। बच्चों के लिए मनोरंजन के स्वदेशी एवं खानपान के विभिन्न स्टाल लगाए जायेंगे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सूर्य प्रकाश वैश्य और कार्यक्रम अध्यक्ष महंत मटरूमल शर्मा उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस