8:33 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में आज कक्षा 1 से कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत प्रत्येक कक्षा वर्ग से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं तीनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं अंक पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में इस अवसर पर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। अपने बच्चों को सम्मानित होते हुए देखकर अभिभावक स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने हेतु करतल ध्वनि से सभागार को गुंजायमान कर रहे थे।

विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत द्वारा इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए एवं उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई साथ ही यह भी बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि एवं प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न होती है और वह अध्ययन के क्षेत्र में बेहतर से और अधिक बेहतर करने हेतु अभिप्रेरित होते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस