5:45 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गेहूं के खेत में गैस कटर सहित अन्य लॉक काटने के मिला, सामान

म्याऊं: स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के गौंतरा मोड से थोड़ा आगे, एक गेहूं के खेत में गैस कटर सहित अन्य सामान मिला। बृहस्पतिवार सुबह म्याऊं पुलिस चौकी क्षेत्र में ही गौतरा रोड पर कोल्ड स्टोर से थोड़ा पहले एक गेहूं के खेत में गैस कटर, एक सादा गैस सिलेंडर एवं अन्य सामग्री पड़ी मिली। जहां सुबह जब खेत स्वामी अपने खेत की तरफ देखने गया तो थोड़े ही अंदर गेहूं में काफी सामान पड़ा हुआ था। जिसको देखकर वह वापस लौट आया। जिसकी जानकारी म्याऊं पुलिस चौकी पर सूचना आकर दी। सूचना पर पहुंची म्याऊं चौकी पुलिस ने अंदर जाकर देखा, तो दो बैग जिसमें दो गैस कट्टर एवं एक सादा सिलेंडर और पाईप ग्लव्स आदि सामान पड़ा हुआ था। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी चीज की बारीकी से जांच की। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने सभी सामान को अपने कब्जे में ले लिया। इधर इस संबंध में चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि हम इस मामले में जांच कर रहे हैं। कि यह सब कहां से आया है। इधर बतादे कि बीते लगभग दो महा पूर्व में म्याऊं में ही सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सामने एक सर्राफ की दुकान काटी थी। जिसमें भी एक गैस कटर चोर छोड़ गए थे। वहीं बृहस्पतिवार को गेहूं के खेत में गैस कटर मिलने के बाद कस्बे के व्यापारी चौकन्ने हो गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस