3:28 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बितरोई में नाबालिग युवक फंदे से लटका मौत

।******** बदांयू 27 मार्च। अपने भाई के साथ पंजाब के जालंधर में मेहनत मजदूरी कर रहे मुजरिया थाने के गांव बितरोई निवासी मोनू 17 का आज सुबह कमरे में दुपट्टे से लटका शव मिला। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मोनू अपने भाई सोनू व बहनोई के साथ जालंधर में काम करता था होली पर सपरिवार गांव आया । आज सुबह पड़ोसी बच्चा मोबाइल का चार्जर लेने गया तो खिड़की से मोनू का शव झूलता देख शोर मचा दिया। परिवार के लोगों ने शव को फंदे से उतारा व चिकित्सक को दिखाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची मुजरिया थाने की पुलिस ने मोनू के शव का पंचनामा भरकर शव बदायूं पीएम को भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस