6:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने हिंदू नवबर्ष के आगमन से पूर्व किया पथ संचलन

उझानी बदांयू 26 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक ( आरएसएस ) के स्वयंसेवकों ने चेत्रशुक्ल प्रतिपदा हिंदू नवबर्ष के आगमन पर आज स्कूल के बच्चों के बेंड के साथ नगर में पथ संचलन किया। पूर्ण गणवेश धारण कर व हाथ में दंड सहित कदमताल मिलाते हुए स्वयंसेवकों का नगर के बाजारों में दुकानदारों ने फूल बर्षा कर स्वागत किया। नगर पालिका के उमंग पार्क में इकट्ठा हुए आरएसएस के कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने संबोधित किया। नगर पालिका से शुरू हुऐ पथ संचलन ने स्टेशन रोड, कछला रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों पर कदमताल मिलाते हुए नगर पालिका के पार्क में पथ संचलन को विराम दिया गया।

इस मौके पर डॉ ब्रजेन्द्र वार्ष्णेय,डाॅ आलोक कुमार गुप्ता,रतन जिंदल, ठाकुर अमित प्रताप सिंह, क्रय-विक्रय समिति के संभावित किशन चंद शर्मा , भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिसोदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तोमर, पूर्व नगराध्यक्ष भाजपा अखिल अग्रवाल,सागर छाबड़ा, संजीव गुप्ता, कमलेश वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, योगेश प्रताप सिंह,संदीप सक्सेना,देवेश गुलाठी सहित सेकडो स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस