उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा,सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने तथा केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं से जनसामान्य को परिचित कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर बदायूँ क्लब में आयोजित त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी/मेले का माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार/माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती गुलाब देवी जी द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया
उत्तर प्रदेश सरकार के ’’सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने तथा केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 25.03.2025 को केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं से जन सामान्य को परिचित कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर बदायूँ क्लब में त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार/माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती गुलाब देवी जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता व जिलाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता उपस्थित रहे । जिनका स्वागत जिलाधिकारी बदायूँ श्रीमती निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुष्प चिन्ह देकर किया गया । इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी जी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बदायूँ श्रीमती निधि श्रीवास्तव एवं संचालन मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार द्वारा किया गया । इस प्रदर्शनी में जनपद स्तर से सभी विभागों एवं कार्यालयों के स्टॉल लगे थे, जिनके माध्यम से शासन द्वारा आम जनमानस के लिए चलाए गए कार्यक्रम एवं कल्याणकारी योजनाओं के विषय में आने वाले दर्शकों को जागरुक किया जा रहा है । इस प्रदर्शनी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम,डायल-112 तथा महिला सुरक्षा सम्मान सेल / मिशन शक्ति के स्टाल लगाए गए थे । जिनके माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नं0 वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 तथा साइबर अपराध एवं उससे बचाव के तरीके तथा डायल 112 की आपातकालीन सेवा के साथ कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक श्री विनोध वर्धन द्वारा साइबर थाना द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों एवं अपराध की रोकथाम हेतु किए गए उपायों व साइबर क्राइम के दौरान होल्ड की गई धनराशि को पीड़ितों को दिलवाने के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया । डायल 112 प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार द्वारा 112 की आपातकालीन सेवा सुरक्षा एवं किए गए सराहनीय कार्यों से अवगत कराया गया साथ ही महिला सुरक्षा सम्मान सेल/मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक श्री सौरभ सिंह द्वारा जनपद में महिला सम्मान एवं सुरक्षा हेतु शासन स्तर एवं पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

