******* बदांयू 25 मार्च।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जननी सुरक्षा योजना के तहत एक एप लांच किया किया गया है, जिसके माध्यम से अब प्रसव के बाद मिलने वाली राशि का प्रसूताओं को भुगतान भी समय से हो सकेगा। इस एप में महिलाओं के प्रसव से लेकर बच्चों के एक साल तक की पूरी जानकारी दर्ज रहेगी। मंत्र एप पर भुगतान को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही इसके माध्यम से ही भुगतान भी शुरू हो जाएगा।
अभी तक प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को संबंधित प्रपत्र भरना था। इसमें कोई कमी होने पर कई बार लोगों को लाभ से वंचित होना पड़ता था। खासकर आधार कार्ड की वजह से बैंकों में ज्यादा समस्या आती है। आज भी समस्या के फेर में जिले की सेकंडों प्रसूताओं को भुगतान का इंतजार है।
अब इस एप के आने के बाद ई-कवच आईडी, आभा आईडी या आधार नंबर से महिला को पंजीकृत किया जाएगा। सारा विवरण ई-कवच से मिल जाएगा, जो हेल्थ रिकॉर्ड में भी प्रयोग हो सकता है। इसी से जननी सुरक्षा योजना का प्रपत्र भी ऑनलाइन भर जाएगा। पोर्टल पर सारे दस्तावेज के अपडेट करते ही लाभार्थी को इसका भुगतान समय से हो सकेगा।
महिला के गर्भधारण करने से लेकर बच्चे के एक वर्ष होने तक उसकी नियमित जांच और टीकाकरण की जानकारी दर्ज होगी। आशा कार्यकर्ता निर्धारित तिथि पर महिला के घर जाकर जानकारी लेकर एप के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराएंगी। इस एप से जिले के सभी सीएचसी प्रभारी, बीसीपीएम, नर्स और स्टाफ नर्स जुड़ेगे। इससे हर जानकारी उन तक आसानी से पहुंच जाएंगी।
सभी सीएचसी अधीक्षकों को गर्भवतियों का पंजीकरण मंत्र एप पर करने के साथ पूरी जानकारी, आधार और जन्मतिथि को भी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इससे आने वाले दिनों में प्रसूताओं को होने वाले भुगतान में कोई समस्या न हो।
– डॉ रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ बदायूं।——————————-*
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com