8:24 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

‘आचमन सम्मान 2025 एवं कविसम्मेलन’

मंच की समृद्ध काव्य परम्परा को समर्पित ‘आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी आचमन फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
हर वर्ष आयोजित ये समारोह इस वर्ष सात अप्रेल को बदायूँ क्लब में किया जायेगा।

फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सोनरूपा विशाल ने बताया कि
इस बार ‘चतुर्थ आचमन सम्मान ‘ वरिष्ठ साहित्यकार इलाहाबाद के श्री यश मालवीय को दिया जा रहा है।इस से पहले ये सम्मान प्रसिद्ध गीतकार श्री संतोषानंद जी एवं वरिष्ठ कवि पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. उदय प्रताप सिंह जी एवं ओज के विख्यात कवि डॉ. हरिओम पवार को दिया गया था।

इस वर्ष आचमन के वार्षिक समारोह में देश के विख्यात कवि सम्मिलित हो रहे हैं।जिसमें गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना,शायर श्री मदन मोहन दानिश,ओज कवि आशीष अनल,गीतकार नीलोत्पल मृणाल,बदायूँ शहर की पहचान शायर श्रीदत्त शर्मा ‘मुज़तर’ एवं गया बिहार से आ रहीं युवा कवयित्री सान्या राय को बदायूँ सुनेगा।

सोनरूपा विशाल ने बताया कि बदायूँ क्लब में आयोजित इस कवि सम्मेलन में उनके नए ग़ज़ल संग्रह ‘सपनों से जब निकले हम’ का भी लोकार्पण होगा।इस अवसर पर अनेक विशिष्ठ अतिथि भी शामिल होंगे।साथ ही उन्होंने शहर वासियों को इस कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.