12:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पीएम श्री विद्यालयों का वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के क्रम में आज दिनांक 22.3.2025 को पीएम श्री योजना अंतर्गत विद्यालयों में वार्षिकोत्सव एवं जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण करते हुए किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक है साथ ही वे टीम भावना नेतृत्व और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण कौशल भी सिखाते हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ में संविलियन विद्यालय गुलडिया आसफपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, संविलियन विद्यालय कथरा खगेई विकास क्षेत्र जगत कि छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसी विद्यालय की छात्राओं ने अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम (नृत्य) प्रस्तुत किए गए। जिसमें बच्चों द्वारा खूब तालियां बटोरी गई और दर्शकों का मन मोह लिया। संविलियन विद्यालय बोदरी कादर चैक प्राथमिक विद्यालय ततारपुर कादर चैक के बच्चों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आज की खेल प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 100 मीटर दौड में गौरव प्रावि फिरोजपुर समरेर प्रथम, रूप किशोर संवि0वि0 कथरा खगेई जगत द्वितीय तथा हर्ष संवि0वि0 वजीरगंज तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालिका वर्ग में रचना संवि0वि0 कथरा खगेई जगत प्रथम, लक्ष्मी संवि0वि0 बोंदरी कादर चैक द्वितीय तथा किरन संवि0वि0 जरीफनगर दहगवा तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में सनी संवि0वि0 शेखूपुर उझानी प्रथम, संजना प्रावि0 फिरोजपुर समरेर द्वितीय तथा प्रियांशी संवि0वि0 गुलडिया आसफपुर तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में हिमांशु प्राथ0वि0 तातारपुर कादर चैक प्रथम, कपिल प्रावि0 बझेडा नूतन इस्लामनगर द्वितीय तथा स्नेहा बी प्रावि0 परौली बिसौली तृतीय स्थान पर रही।
400 मीटर दौड बालक वर्ग में तरुण पटेल संवि0वि0 आमगांव,, जगत प्रथम विकास संवि0वि0 बोंदरी कादर चैक द्वितीय, सनी संवि0वि0 कथरा खगेई जगत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नव्या सवि0वि0 सिरसौली उझानी प्रथम, लक्ष्मी संवि0वि0 बोंदरी कादर चैक द्वितीय और नीलम संवि0वि0 शेखूपुर उझानी तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रतिभा संवि0वि0 कथरा खगेई जगत प्रथम, मोंटी संवि0वि0 आमगांव जगत द्वितीय आकांक्षा संवि0वि0 गुलडिया आसफपुर तृतीय स्थान पर रही। निबन्ध प्रतियोगिता में शिवानी श्रीवास्तव संवि0वि0आमगांव प्रथम, शिवम यादव संवि0वि0 शेखूपुर उझानी द्वितीय तथा तमन्ना सवि0वि0 सिरसौली उझानी तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर जिला पीटीआई रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण कृष्ण कुमार, स्पेशल एजूकेटर्स राजेश मौर्य, संदीप राय, विपिन कुमार, सुरेश मिश्रा, अरूण कुमार, जुगल किशोर तथा दुर्गेश कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी फरहत हुसैन व प्रभात कुमार ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में एआरपी कामेन्द्र शर्मा ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस