10:11 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ATM बदलकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

ATM बदलकर रुपये निकालने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया ।

श्री बृजेश कुमार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अमित किशोर श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्री शक्ति सिंह क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण तथा नीरज कुमार प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0- 116/2025 धारा 318(4)/316(2)/317(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश पुत्र शैतान सिंह निवासी रामपुर जीसकपुर थाना बागवाला जिला एटा जाति अहीर उम्र 25 वर्ष को आज दिनांक 21.03.2025 की शाम 11.14 बजे उझानी रेलवे स्टेशन पर आउटर के पास से गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया जा रहा है ।

घटनाक्रमः- दिनाँक 20.03.2025 को वादी विपिन पुत्र मुखवीर निवासी ग्राम चेतूनगला अपने मामा शिशुपाल पुत्र जसवीर सिंह के साथ यूनियन बैक उझानी ए.टी.एम.रुपये निकालने गये था। समय करीब दोपहर 03 बजे अभियुक्त अवनीश यादव जो पहले से ही ए.टी.एम. मे मौजूद था तथा उसका साथी बाबू बाहर खड़ा था । इन दोनों ने मिलकर वादी के साथ धोखाधड़ी करके ए.टी.एम. बदल लिया और वादी के ए.टी.एम. के बदले खराब ए.टी.एम. दे दिया और मशीन खराब होना बताकर वादी के वहां से भेज दिया था उसके बाद अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर वादी के ए.टी.एम. का प्रयोग कर 10 हजार रुपये निकाल लिये थे। इस सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 20.03.25 को दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 116/2025 धारा 318(4)/316(2) BNS पंजीकृत किया गया ।
 घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक उझानी द्वारा टीम गठित घर घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अवनीश यादव को बरामदा 10000 रु0 व 02 अदद एटीएम व एक अदद मोबाईल कीपैड LAVA कम्पनी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
 अवनीश पुत्र शैतान सिंह निवासी रामपुर जीसकपुर थाना बागवाला जिला एटा जाति अहीर उम्र 25 वर्ष ।
आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0स0- 505/2023 धारा 406,420 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
2- मु0अ0स0- 07/2025 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बागवाला जनपद एटा
3- मु0अ0स0- 87/2019 धारा 323,452,504,506 भादवि थाना बागवाला जनपद एटा
4- मु0अ0स0- 216/2024 धारा 120 B,34,408,411 भादवि0 थाना फेस द्वितीय मध्य कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
5- मु0अ0स0- 24/2024 धारा 303 (2),317 (2),318 (4) BNS थाना साईबर क्राइम मैनपुरी
6- मु0अ0स0 116/2025 धारा 318(4)/316(2)/317(2) BNS थाना उझानी जनपद बदायूँ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ.नि. श्री मनोज कुमार थाना उझानी, बदायूँ ।
2. का0 266 रोहित कुमार थाना उझानी, बदायूँ ।
3. का0 687 अतेन्द्र कुमार थाना उझानी, बदायूँ ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.