महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज ‘अध्यापिका विदाई समारोह’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य क़े. के. वर्मा जी के निर्देशन में हुआ। ध्यान योग अध्यापिका अर्चना झा जो आज अपने कार्यकाल से पूर्व ही सेवा निवृत होकर जा रही है,क्योंकि कुछ समय वह अपने बच्चों के साथ व्यतीत करना चाहती है।महृषि विद्या मन्दिर में उन्होंने यहां ‘ध्यान योग मेडिटेशन’ अध्यापिका के पद पर 30वर्ष कार्य किया।संपूर्ण विद्यार्थियों को शांत वातावरण से ही मन की शांति संभव है इस ज्ञान से उन्होंने अवगत कराया।इसी कार्यक्रम श्रृंखला में प्रधानाचार्य के. क़े.वर्मा जी ने उनके कार्यकाल की सराहना की और कहा कि व्यवहार उनका बिल्कुल सौम्य है,जो उनके गुणों को दर्शाता है वैसे तो यह पल बहुत ही भाव -विभोर करने वाले होते हैं परंतु समय अनुसार परिवर्तन संसार का नियम है,सभी सहयोगी अध्यापकगणो ने भाषण, कविता और गीत के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इसी के साथ उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए इस समारोह का समापन किया गया। इस मौक़े पर सभी की आँखें नम हो गई। इन विदाई क़े पलो में संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

