5:52 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मनोरोग से बचाव के लिए नियमित करें ध्यान व योगाभ्यास अपर जिला जज

मनोरोग से बचाव के लिए नियमित करें ध्यान व योगाभ्यास अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं।

उपरोक्त विषयक निवेदन है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के निर्देशानुपालन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा आज दिनांक 20.03.2025 को समय पूर्वान्ह 11:00 बजे नवजीवन वृद्धाश्रम, कछला, जनपद बदायूं में वृद्धजनों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के निदान हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, बदायूं से सामंजस्य स्थापित कर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।

उक्त शिविर का शुभारम्भ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं श्रीमती शिव कुमारी, द्वारा परम्परागत तरीके से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में नोडल अधिकारी, एन. सीडी डॉ० सनोज मिश्रा, द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस/ओरल हेल्थ डे के अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में उपस्थित वृद्धजनों को समस्त प्रकार के सूक्ष्म शारीरिक रोगों के लक्षण व उसके निदान के बारे में विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया एवं डी.सी.टी.एम. श्री अरविन्द कुमार राना, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उझानी, जनपद बदायूं, डॉ० राजकुमार, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी की टीम एवं पैरामेडिकल स्टॉफ आदि द्वारा नवजीवन वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धजनों का दन्त रोग, गला रोग, मनोरोग आदि का ओरल चिकित्सीय परीक्षण किया गया, परीक्षणोपरान्त विभिन्न विभिन्न रोगों से सम्बन्धित लाभार्थियों को दवाईयां वितरण की गयी एवं उचित परामर्श देकर जागरूक किया गया।

इसी क्रम में अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं, श्रीमती शिव कुमारी द्वारा बताया गया कि उक्त शिविर में समस्त प्रकार के रागों से सम्बन्धित चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। नवजीवन वृद्धाश्रम में से ही कुछ वृद्धजनों द्वारा भजन कीर्तन का भी मन्चन किया गया।

इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, श्री चन्द्रपाल सिंह कश्यप व नवजीवन वृद्धाश्रम, कछला, जनपद बदायूं के संचालक, श्री जगदीश माथुर, संचालिका, श्रीमती नमिता, आश्रम प्रबन्धक, श्री प्रदीप गुप्ता व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं उक्त कार्यक्रम का संचालन, परामर्शदाता, जिला पुरुष चिकित्सालय बदायूं, श्री मो० इलियास द्वारा किया गया, वृद्धजनों को फल व छड़ी आदि वितरित किये गये साथ ही चिकित्सा शिविर में उपस्थित डाक्टरों से सभी ने अपनी शारीरिक समस्याओं का उपचार प्राप्त किया।

इसके उपरान्त शिविर के अध्यक्ष की अनुमति से उक्त शिविर का समापन किया गया।

इसके अतिरिक्त श्रीमती शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के मध्यस्थता केन्द्र में मध्यस्थ अधिवक्ता श्री जगपाल सिंह, द्वारा न्यायालय श्रीमान ए०सी०जे०/एफ०टी०सी०/सी०ए०डब्लू, बदायूं से प्राप्त पत्रावली के अनुसार श्रीमती रेखा बनाम विपिन आदि के मध्य मतभेदों को सात सिटिंग में अपने अथक प्रयासों से दिनांक: 20.03.2025 को सुलह कराकर एक परिवार बनाने में सफलता हासिल की गयी।

इस अवसर पर श्रीमती शिव कुमारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा श्रीमती रेखा बनाम विपिन आदि को बधाई देकर आगे से दोनों को एक-साथ रहने एवं एक-दूसरे की छोटी-छोटी गल्तियों को माफ करने एवं गल्तियों से सीखने की सलाह दी और कहा कि यह समाज की प्रथम कड़ी है, यदि यह मजबूत रहेगी तो समाज मजबूत होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस