10:37 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

कछला में तीन युवकों पर दुकानदार से मारपीट के बाद रुपए जंजीर गुम होने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदायूं 19 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के कछला निवासी सन्दीप गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि कल शाम वह अपने बच्चों दक्ष व लखन के साथ अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तो अवनीश पुत्र नरेश, सोनू उर्फ संजय पुत्र लालाराम, नन्हे उर्फ कौशल पुत्र लक्ष्मण अपने कुछ अन्य साथियों के साथ हाथो में लाठी डण्डे लेकर मेरी दुकान पर आये और गाली गलौच करते हुए मुझे मारने को दौड पडे और कहने लगे कि तुमने हमारे भाईयों के खिलाफ FIR लिखाई है तुझे नही छोडेगें और मेरे साथ काफी मारपीट की मुझे बचाने आशीष s/o महेन्द्र सिंह आये तो उसके साथ भी मारपीट की जिससे आशीष के हाथ में चोट आई है ।
इस मारपीट में मेरी चैन व गल्ले में रखे दस से बीस हजार रुपये भी गुम हो गये है जाते -जाते उक्त लोग मुझे जान से मारने की धमकी देकर गये ।
पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर जाँच उपनिरीक्षक योगिराज को सौंप दी है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.