संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत पुलिस ने शब लिया कब्जे में
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वरन में वीरवती (22) पत्नी रोहिताश की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिवार वालों और ग्रामीणों ने बताया कि महिला को देर रात खून की उल्टियां हुईं। स्वजन अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव घर ले आए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। बुधवार दोपहर तक मृतका के मायके वाले यहां नहीं पहुंच सके थे। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही थी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com