11:46 pm Wednesday , 28 May 2025
BREAKING NEWS

कायस्थ होली मेला में रवींद्र मोहन सक्सेना एवं अशोक सक्सेना को किया सम्मानित

बदायूं : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में रविवार को बदायूं क्लब में होली अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ मंच संचालक रवींद्र मोहन सक्सेना एवं वैशाली फिल्म्स के निर्देशक अशोक सक्सेना को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ख्याति प्राप्त चित्रांश बंधुओं के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बालक- बालिकाओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में फूले से होली खेली गई।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष दीपक सक्सेना, धीरज सक्सेना, महेश सक्सेना, इंदू सक्सेना, श्रद्धा सक्सेना, निशा सक्सेना, सुषमा सक्सेना, शारंग सक्सेना, हर्षित सक्सेना, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!