उझानी शराबियों ने महिलाओं से की मारपीट,दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।******* उझानी बदांयू 15 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया के मझरा सकतपुर निवासी राजपाल पुत्र दयाराम ने गांव के ही कमलेश व सुखवीर पर शराब के नशे में पत्नी व उसके छोटे भाई की पत्नी को गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों पर शराब के नशे में 11-3-25 शाम चार बजे महिलाओं से मारपीट करने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
