10:24 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां के आवास ग्राम कादराबाद में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन

बदायूं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां के आवास ग्राम कादराबाद में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें दर्जनों रोजदारों ने शिरकत की सपा नेता लड्डन मियां हर साल दिल्ली व अपने गांव कादराबाद तथा सहसवान में रमजान के इस पाक महीने की रूहानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए रोजा इफ्तार पार्टी कराते हैं । इसी तरह कल भी उन्होंने अपना गांव कादराबाद में रोज इफतार कराया और साथ मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी इस अवसर पर लड्डन मियां ने कहा रमज़ान केवल इबादत का महीना ही नहीं बल्कि एक दूसरे के साथ मिलकर चलने व खुशियों को बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने का भी संदेश देता है और इससे सांप्रदायिक सुहार्द और समाज में भाईचारा प्रेम बढ़ता है रोज़ा इफ्तार पार्टी में कोकब मियां, डॉक्टर हसन मियां,रेहान उल हसन, डॉ फरहान, मोहम्मद तुराब, मन्नान उल हसन, डा शानू, डॉ सरताज, अबूज़र क़सीम सहित दर्जनों ग्रामवासी रोजदार मौजूद रहे।
जिला संवाददाता डाo राशिद अली खान

विज्ञापन एक्सप्रेस