8:39 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

कादराबाद की गलियों में होली की चौपाई का उल्लास; निकली चौपाई, जमकर उड़े गुलाल,सपा नेता लड्डन मियां ने सभी चौपाइयों का किया जोरदार स्वागत

जरीफनगर (बदायूं) कादराबाद में होली की चौपाई धूमधाम से शुरू की गई सपा नेता लड्डन मियां ने के आवास पर पहुंचे तो सपा नेता लड्डन मियां ने सभी चौपाई कीर्तन वालों का जोरदार स्वागत किया और गुलाल, पुष्प वर्षा की और लड्डन मियां ने भी यहां गुलाल की होली खेली की गलियां रंग और गुलाल से सराबोर होने के लिए तैयार रहे होली की देर शाम धूमधाम से होली की पहली चौपाई निकाली गई. रंगीली गलियों में ढोल, नगाड़े और मंजीरे की धुन पर सभी समाज के लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया. इस दिन लड्डू मार होली और पुष्प वर्षा भी की गई जबकि इसके अगले दिन होली की चौपाई निकाली जाती है. हर साल होली की शाम से इसकी शुरुआत होती है. इस बार भी परंपरा के अनुसार शुक्रवार की शाम को कादराबाद से निकली गई कादराबाद में सभी मोहल्ले और स्थान पर घूमते हुए काली माता मंदिर पर समापन हुई चौपाई रंगीली गलियों से निकाली गई. सभी समाज के मुखिया के नेतृत्व में ढप, चिमटा, पेला,मजीरा, मृदंग, चंग, उपंग, झांझ, झालरियों की धुनों के साथ यह चौपाई निकाली गई.

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस