सहसवान: होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शहवाजपुर चौकी प्रभारी ब्रज किशोर के निर्देशन में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। यह कदम त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराना।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकना।
भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया है।
ड्रोन कैमरे से मिली तस्वीरों और वीडियो की मदद से पुलिस ने स्थिति पर नजर रखे हुए है ।
पुलिस ने त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ।
अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी की गई जा रही है।
जिला संवाददाता डाo राशिद अली खान बदायूं








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
