11:19 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

होली पर नशा तथा झगड़े से बचें यज्ञ करें : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी, आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में होली के अवसर पर पूरे जनपद में होली की विशेष सामग्री निशुल्क बाँटी जा रही है ! आज खैरी,पिण्डौल , उघेती , ‘इस्लामनगर,बिसौली,भानपुर, मुंडिया धुरे की ‘ वजीरगंज, भतरी गोवर्धनपुर, बांस बरोलिया ,रायपुर, सतेती, हैदलपुर,बराय,कुरुउ , गुराई आदि में सामग्री का वितरण किया गया ! इस्लामनगर में पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र लीडरआर्य समाज के प्रधान संजीव गुप्ता,भाजपा नेता संजीव पहलवान आदि को सामग्री देते हुए आचार्य संजीव रूप ने कहा कि “अग्नि में जो भी डाला जाता है वह वापस आता है ! आप यदि चमड़ा डालेंगे तो चमड़े की बदबू दूर-दूर तक फैल जाएगी ! ऐसे ही यदि आप सुगंधित पदार्थ डालेंगे तो खुशबू फैल जाएगी !

औषधियाँ डालेंगे तो औषधियाँ फैलेंगी ! यह विज्ञान है ! इसीलिए यज्ञ का आविष्कार हुआ ! हमारे यह त्यौहार हमें पर्यावरण को शुद्ध करने व स्वस्थ रहने में मदद करते हैं !होली प्रेम और भाईचारे का भी त्यौहार है हम प्रीति पूर्वक धर्म अनुसार यथायोग्य सभी के साथ वर्तें !बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवती देवी ,अजीत सक्सेना,लव कुमार वार्ष्णेय, विवेक राठी, उमेश सक्सेना , नरेन्द्र गरल महेश गुप्ता ने बिल्सी रवि प्रकाश अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल,अरविंद अग्रवाल, साहू सावेन्द्र , वैद्य विशाल जौहरी ने बिसौली में सामग्री वितरण में सहयोग किया ! प्रश्नय आर्य जय , बद्री प्रसाद आर्य ,राकेश आर्य गोपाल उपाध्यायअंशुल कुमार सिंह,पंकज सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में सामग्री बाँटी !

विज्ञापन एक्सप्रेस