6:54 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

सरसोता पर मंदिरों में पूजा अर्चना करने का सिलसिला जारी

सहसवान: ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता पर चल रहे एकादशी मेले में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने खूब खरीदारी की। दूसरे दिन भी कुंड में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना करने का भी सिलसिला जारी रहा। अभिभावकों के साथ मेले में आए बच्चों ने खिलौने आदि सामान खरीदा और चाट, पकौड़ी और झूले आदि का आनंद लिया।
मेले में लगने वाली दुकानों पर महिला, पुरुषों बच्चों की खासी भीड़ रही। लोगों ने खेल खिलौनों, सौन्दर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी की। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं, युवक, युवतियों ने अपने हाथ पर टैटू, नाम आदि गोदवाए। खजला, जलेबी और बेर की भी जम कर बिक्री हुई। कई स्थानों पर लोगों ने प्याऊ लगाई और लोगों को पानी पिला कर पुण्य लाभ कमाया।
बता दें कि ऐतिहासिक तीर्थस्थल सरसोता पर होली से पूर्व एकादशी का मेला लगता है। श्रद्धालु कुंड में स्नान करने के बाद मेले से रंग गुलाल की खरीदारी करते हैं और यहां स्थापित मंदिरों में देवी देवताओं की प्रतिमाओं को रंग लगा कर रंग खेलने की शुरुआत की जाती है। दूसरे दिन ग्रामीण परिवेश की महिलाएं यहां लगे मेले में सौंदर्य प्रसाधनों आदि की खरीदारी करती हैं। इधर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।,
जिला संवाददाता डाo राशिद अली खान

विज्ञापन एक्सप्रेस