4:09 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गोविंद बल्लभ पंत महाबिधालय कछला में बार्षिक क्रीड़ा महोत्सव

कछला
गोविंद बल्लभ पंत महाबिधालय कछला में बार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन खेलकूद से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल उत्सव को प्राचार्य फैजान अहमद ने खिलाड़ियो का उत्साह बर्धन करते हुये शुरू कराया। उन्होंने कहा कि खेल में कोई नहीं हारता ऐ केबल शब्द होते है। इसी के साथ पांच किलोमीटर की दौड़ का शुभारंभ व्हीसल बजाकर किया गया। जिसमें अनेक प्रतियोगियों ने भाग लिया 25 राउंड की इस दौड़ में बी ए चतुर्थ सेमेस्टर के शिवम ने सबसे आगे दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं इन्द्रजीत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि सोनम सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ में महाविद्यालय की छात्रा लक्षमी ने सबसे तेज दौड़ते हुये अव्वल स्थान प्राप्त कर लिया तो ज्योति दूसरे स्थान पर रहीं वहीं पूनम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को प्राचार्य फैजान अहमद ने प्रमाण पत्र सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी के साथ खेलकूद के बार्षिक उत्सव का समापन कर दिया गया। इस मौके पर प्रोफेसर बिशाल दुबे, प्रोफेसर रामकुमार, प्रोफेसर गौतम सिंह, प्रोफेसर सुमित कुमार, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, डॉक्टर ऋचा यादव आदि लोग मौजूद रहे
रिपोर्ट- देवेन्द्र कुमार कश्यप

विज्ञापन एक्सप्रेस