।******* उझानी बदांयू 11 मार्च।
रंगो के पर्व होली के शुभ अवसर पर एपीएम पीजी कालेज में आज मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अन्तर्गत होली गीत एवं होली नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव रामप्रकाश शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवित करके एवं माल्यार्पण करके किया।


होली गीत प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। होली गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका शाक्य , द्वितीय स्थान प्रयांशी तथा तृतीय स्थान विजय कुमार ने प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी सुहानी ने दूसरा स्थान कुमारी मोहिनी एवं शगुन सक्सैना ने संयुक्त रूप से एवं तीसरा स्थान रिचा धनकर और सांत्वना पुरस्कार ज्योति ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को निदेशक एम एस ए अग्रवाल ने पुरूस्कृत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत वशिष्ठ ने सभी को होली की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर डा. त्रिवेन्द्र सिंह, डा. शुचि गुप्ता, श्रीमती आदर्शकान्ता, डा. शिल्पी पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, दौलत राम, आदि समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com