11:55 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जीडी गोयंका स्कूल में नारी शक्ति को किया नमन, सम्मान कर बढ़ावा मान

।****** उझानी बदांयू 10 मार्च।

जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में महिला दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके डाॅ सोनरूपा बिशाल व आभा गोयल ने किया। इस अवसर पर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में फेलिसिटेशन के तहत निम्नलिखित प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया।
डॉ. ममता नौगरैया
प्रोफेसर (डॉ.) कमला महेश्वरी
श्रीमती सैन्रा वैश्य
डॉ. सोनरूपा विशाल
डॉ. प्रतिभा गुप्ता
डॉ. (प्रोफेसर) इंदु शर्मा
श्रीमती उषा सतीजा
डॉ. शुभ्रा महेश्वरी
श्रीमती शोखी अग्रवाल को चेयरमैन प्रदीप चंद्र गोयल, प्रबंधक शुभम् गोयल ने सम्मानित किया।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके कार्यों को प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना था। सभी सम्मानित महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।

विद्यालय के प्रबंधन और शिक्षकों ने इस भव्य आयोजन में भागीदारी की और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.