6:53 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

6 वर्षीय बच्चा परिजनों के सुपुर्द

सहसवान, चौकी शहबाजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक 6 वर्षीय बच्चा घर का रास्ता भूलकर सड़क पर घूमता हुआ मिलने पर परिजनों की तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

आज दिनांक 09.03.2025 को थाना कादरचौक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खतौलिया का निवासी एक 06 वर्षीय बच्चा अपने बड़े भाई के साथ थाना सहसवान क्षेत्रान्तर्गत अपनी बहन के घर आया था जो घर से बाहर निकलकर घर का रास्ता भूल गया तथा चौकी शहवाजपुर क्षेत्रान्तर्गत फौजी ढ़ाबा के पास सड़क पर भटक रहा था तथा रो रहा था जिसको चौकी शहवाजपुर पर ड्यूटीरत आरक्षी रविकुमार बालियान द्वारा शांत कराकर खाना खिलाया गया। बच्चे से परिजनों के बारे में पूछताछ कर विभिन्न इलैक्ट्रानिक माध्यमों की सहायता से परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों को बुलाकर बच्चे को सकुशल उसके बड़े भाई के सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस