।******** उझानी बदांयू 9 मार्च। आचार्य श्री अंतर्मना 108 श्री प्रसन्न सागर जी महाराज , 108 श्री पीयूष सागर जी महाराज एवं सहज सागर जी का संसंघ शुभ मंगल प्रवेश आज उझानी की धरा पर बड़ी धूम धाम बैंड बाजे के ध्वनि घोष से नगर के मुख्य मार्गों से हुआ। कादरचौक के रास्ते नगर आगमन पर रेलवे क्रॉसिंग स्थित महावीर धर्म कांटे पर अनूप जैन अध्यक्ष जैन समाज द्वारा, स्टेशन रोड पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पुष्प व श्री फल अर्पण कर आशीर्वाद लिया।



मार्ग में आए जैन समाज के सभी प्रतिष्ठानों पर आरती व पूजा अर्चना कर श्री फल अर्पण किया गया।
आचार्य श्री अंतर्मना की नवंबर माह से चली अहिंसा संस्कार पदयात्रा बैंगलोर से बद्रीनाथ अष्टापद धाम की ओर चल रही है। आज की यात्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवा (कदरचौक)से प्रारंभ हुईं व उझानी जैन मंदिर पर सम्पन्न हुई। पदयात्रा में उझानी, बदायूं व बिल्सी से आए श्रावकों ने हिस्सा लिया।


आचार्य श्री जी की आहार चर्या मनोज जैन, बबीता जैन मानसी जैन के यहां संपन्न हुई।
अन्य संघ की आहार चर्या का सौभाग्य जयदीप जैन एवं अभिषेक जैन को प्राप्त हुआ।
आहार चर्या के पश्चात् आचार्य श्री अंतर्मना प्रसन्न सागर जी महाराज के प्रवचन संत भवन में आयोजित होगे, जहां वह समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।
आहार के बाद श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में दर्शन के पश्चात् आचार्य श्री का संसंघ विहार बदायूं की ओर हुआ।
आचार्य श्री अंतर्मना जी के उझानी नगरी में आगमन का श्रेय मानसी जैन पुत्री मनोज जैन के अथक प्रयास से संभव हुआ। मुनि संघ ने समस्त जैन समाज व उझानी नगरी वासियों को मंगल आशीर्वाद दिया।
पदयात्रा में उझानी, बदायूं एवं बिल्सी का जैन समाज पूर्ण रूप से सम्मिलित रहा। सभी जैन समाज के प्रतिष्ठान आज बंद रहे।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप जैन, अभिषेक जैन,अजय जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, जयदीप जैन, सोनू जैन शंशाक जैन, बॉबी जैन, सचित, अंकित , तुषार,आकाश जैन, निखिल जैन, विन्नी जैन, राकेश जैन, बबीता जैन, मानसी जैन, रजनी जैन, संगीता जैन, रुचि, सीमा, अनमिका, प्राची, तृप्ति, प्रतिज्ञा, रूपा, मोनिका, मनका, प्रतिभा आदि सहित समस्त युवा वर्ग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com