नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी. जी. कॉलेज, बदायूं के दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा समारोह ‘प्रतिस्पर्धा’ के समापन एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा विभाग से विशिष्ट अतिथि श्री संजीव शर्मा और हिन्दू कॉलेज, मुरादाबाद के वरिष्ठ प्राध्यापक अजय वैश्य और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार सक्सेना ने सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत समस्त महिला शिक्षकों, लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया।
प्राचार्य एवं शहर विधायक व अन्य अतिथियों ने डॉ मधुबाला शर्मा, श्रीमती सुषमा रानी, श्रीमती रुचि, श्रीमती निहारिका गुप्ता, कु. अनमोल निधि , डॉ. नीतू गुप्ता, कु. अर्चना, डॉ. रूपम सक्सेना, डॉ मधु शर्मा, डॉ शिखा शाक्य, डॉ निहारिक़ा रस्तोगी, डॉ सोनी गुप्ता, श्रीमती अराधना सिंह, कु काजल बंग़ारी, कु. कनिष्का गुप्ता, डॉ निशा पाठक, डॉ. रश्मि सक्सेना, डॉ ज्योति वार्ष्णेय, पुष्पा देवी, श्रीमती रीना चौहान को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागियों को आर्शीवचन देते हुए कहा कि भारत सरकार की ‘खेलेगा इण्डिया तो खिलेगा इण्डिया’ की अवधारणा तभी साकार होगी जब हम सतह से ऊर्ध्वाधर होंगे। तभी हम खेल के क्षेत्र में भी विश्वगुरु की पदवी प्राप्त कर सकेंगे। दास कॉलेज में यह ‘प्रतिस्पर्धा’ विश्वगुरु बनने की राह में एक और बढ़ता हुआ क़दम है। अतः हमें सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार सक्सेना ने शारीरिक प्रतिभा और बौद्धिक प्रतिभा की एकात्मकता पर बल दिया।
शहर विधायक गुप्ता जी महाविद्यालय के प्राचार्य और अन्य गणमान्य अतिथियों ने सौ मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा बालिका वर्ग में गुंजन, स्वामिनी मौर्य, और इरम कुरैशी; व बालक वर्ग में राहुल यादव, अतुल यादव, और मोहम्मद नवी को क्रमशः स्वर्ण, रजत और काँस्य पदक पहनाकर विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतिस्पर्धा दो सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कंचन, स्वामिनी और सोनम, बालक वर्ग में प्रवेश, सुंदर सक्सेना और शीलेन्द्र; चार सौ मीटर बालिका वर्ग में सोनम, किरन व स्वाति; लम्बी कूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में गुंजन, इरम कुरैशी, कशिश राघव और बालक वर्ग में मो नवी, अतुल यादव, महावीर सिंह; भाला फेंक प्रतिस्पर्धा के बालक वर्ग में प्रिंस गुप्ता, सुंदर सक्सेना व रोहित कुमार, बालिका वर्ग में संगीता, शिल्पी यादव और लक्ष्मी; गोला फेंक के बालिका वर्ग में कुमकुम कश्यप, मानसी पटेल और सोनी मौर्य चक्का फेंक में अक्शा, साक्षी सिंह और कुमकुम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ सिद्धार्थ काश्यप, डॉ संजीव सक्सेना, डॉ प्रशांत कोहली, डॉ शिवराज कुमार, डॉ मनवीर सिंह, डॉ एस के सिंह, डॉ बी एन शुक्ल, डॉ विक्रांत उपाध्याय, डॉ आशीष कुमार गुप्ता डॉ रवि भूषण पाठक , डॉ लक्ष्य सिंह चौधरी, डॉ रुचि,डॉ संदीप नायक, डॉ गौरव रस्तोगी, डॉ सूरज डॉ राम प्रसाद वर्मा, डॉ प्रमोद , डॉ निहारिका गुप्ता श्री अशोक , विक्रम सिंह चौहान डॉ रुपम सक्सेना , डॉ शिखा शाक्य, डॉ विकास सक्सेना, सुमित सक्सेना, निकुंज, एम.एम फ़रशौरी , एम एम फ़रशौरी, डॉ प्रदीप चौरसिया, अभिषेक कुमार, हसन शवाब, प्रवेंद्र दीक्षित, डॉ सोनी गुप्ता, आराधना सिंह, तनिष्का, काजल बंगारी, गुलाब राय भारती, विनय कुमार, और विनोद मौर्य, रवि कुमार,अशोक कुमार , विक्रम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवराज कुमार एवं डॉ सत्यम मिश्रा ने किया।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
