हाईस्कूल गणित व इंटर नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
राजीव सक्सेना
नरैनी (बदायूं )सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में आज प्रथम पाली में गणित व द्वितीय पाली में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
परीक्षा प्रभारी राजकुमार शर्मा के अनुसार प्रथम पाली में गणित विषय में पंजीकृत 370 में से 30 अनुपस्थित रहे,द्वितीय पाली में नागरिक शास्त्र विषय में पंजीकृत 71में से 04 अनुपस्थित रहे।
इससे पहले नीरज चौहान, प्रवीण मिश्रा अरुण सक्सेना ने छात्रों की गहन तलाशी ली। केंद्र व्यवस्थापक नरेश चन्द,अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अफजाल खान व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामानुज की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।कम्प्यूटर ऑपरेटर अश्वनी शर्मा ने ऑनलाइन मांटिरिंग की ।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com