भागवत कथा का श्रवण करने से होता है जीव का उद्धार
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बधौली में बह्मदेव मंदिर पर पिछले आठ दिनों से चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक ऊषा देवी ने श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग की कथा का बड़े ही रोचक ढंग से सुनाई। बाद में यहां एक विशाल भंडारा आयोजित भी किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा समेत हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद को ग्रहण किया। कथावाचक ने भागवत को अपने जीवन में उतारने की अपील की। साथ ही सुदामा चरित्र के माध्यम से श्रोताओं को श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की मिसाल पेश की। समाज को समानता का संदेश दिया। गांव के बच्चों ने सुदामा और श्रीकृष्ण रुप में सज कर उनकी लीला का सुंदर ढंग से मंचन भी किया। जिसे देखने के लिए यहां भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में कथावाचक ने श्रीमद्भागवत कथा सार बताते हुए कहा कि जो भी भक्त सात दिनों तक कथा का श्रवण करता है, उसका उद्धार अवश्य होता है, वहीं इस कथा को कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। अंत में आरती के बाद भोग लगाया गया। उसके बाद भंडारा आयोजित किया गया। इसको सफल बनाने में पूरे गांव का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
