उझानी बदायूं 16 फरवरी । आज जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष अरुण पाराशर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पंडित ने ग्राम नरऊ में प्रस्तावित 18 फरवरी को गंदा पानी रोकने के संबंध में वार्ता की उपस्थित ग्राम वासियों ने कहा कि हम लोगों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उझानी को दिनांक 10 फरवरी को ज्ञापन दिया था। जिसमें पानी रोकने हेतु मांग की गई थी और पानी न रुकने के बाद हम लोगों ने तय किया था कि अगर शासन ने इसमें कार्रवाई नहीं की तो आप हम लोग अपने हाथों से इस गंदे पानी को गांव में लोकहित में रोकेंगे। उसे नाले को बंद करेंगे प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई से हमें अवगत नहीं कराया है। 18 फरवरी को हम ग्रामवासी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में गंदे पानी को रोकने हेतु कदम उठाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

