डी.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान ( बदायूँ ) में एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज पांचवाँ दिवस था। कौशल विकास के अंतर्गत स्वयंसेवकों को अनुउपयोगी वस्तुओं से उपगोगी वस्तुएँ बनाने के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर गृहविज्ञान प्रवक्ता अंशिका माहेश्वरी ने स्वयं सेवक व सेविकाओं को बेस्ट मटीरियल से विभिन्न प्रकार की चीजें बनाना सिखलाया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि संसार की कोई भी बस्तु व्यर्थ या अनुउपयोगी नहीं होती है।
हमें केवल यह देखना होता है कि कौन सी चीज़ से क्या बनाया जा सकता है। यदि इसकी सूझबूझ हमारे अन्दर है तो हम यह काम बड़ी आसानी से कर करके कुछ धन बचा सकते है ।
प्रवक्ता निक्की माहेश्वरी के कहा कि जिन बस्तुओं को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं या फिर कबाड़ी को बेंच देते हैं। उनसे विभिन्न प्रकार की उपयोगी वस्तुएँ या सजावट की चीजें बना सकते हैं।
प्रो. दिव्यांश सक्सेना ने कहा कि अनुउपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएँ बना कर हम धन बचा भी सकते हैं और कमा भी सकते हैं।
पुस्तकालय अधीक्षक मेहनाज़ नकवी ने कहा कि घर में जो पुरानी और बेकार चीजें होतीं हैं अक्सर उन्हें लोग कबाड़ी को बेच देते हैं। जबकि उन चीजों से शो-पीस समेत कई सुन्दर बस्तुएँ बनाई जा सकतीं हैं।
कार्यक्रम में प्रियंका, शिवम ठाकुर खुशबू, शिवम, योगिता, धनुष पाल, अमित, शिवम, शिवम शर्मा, अल्फ़ाज़, कालीचरण, मुहम्मद शमी, सूरज, पूजा, नीलम, शारदा, निक्की, चांदनी, पूनम, नीता, आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन निक्की माहेश्वरी ने किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
