आज डी.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान ( बदायूँ ) में एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन था।
दूसरे दिवस का विषय रहा ‘ स्वछता और संक्रमण ‘ स्वयं सेवक व सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चला कर साफ-सफाई की।
बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रचार्य डॉ निशान्त असीम ने कहा कि स्वच्छता सुंदरता की प्रतीक होती है। जीवन में स्वछता का अनुशासन अति आवश्यक होता है। यह अनुशासन हमें निरोग और ऊर्जावान रखता है।
राजनीति शास्त्र प्रवक्ता प्रो. विनोद यादव ने कहा कि स्वच्छता की स्वभाविक आदत जीवन को उन्नत बना सकती है। यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है।
जन्तु विज्ञान प्रवक्ता प्रो. नितिन माहेश्वरी ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। स्वछता तन के साथ मन को भी स्वच्छ बनाती है। सरकार द्वारा भी इस दिशा में कदम उठाये गये हैं। जिससे समाज में जागृति आयी है। एन.एस.एस. का यह शिविर भी उसी दिशा में उठा एक कदम ही है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एम. पी. सिंह, डॉ. नीलोफर खान, हरीश राठौर, तृप्ति सक्सेना, निक्की माहेश्वरी, मोहित भारद्वाज, ज्ञानेंद्र कश्यप, सुरजन यादव, मेहनाज़ नक़वी आदि प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।
खुशबू, शिवम, योगिता, धनुष पाल, अमित, शिवम, शिवम शर्मा, अल्फ़ाज़, कालीचरण, मुहम्मद शमी, पूजा, नीलम, शारदा, निक्की, चांदनी, पूनम, नीता, आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अनुष्का माहेश्वरी ने किया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com