।********** उझानी बदांयू 7 फरवरी। नगर के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर व बृह्मदेव धाम का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कल से शुरू होगा। भंडारे की जगह परिवर्तित कर दी गई है। 10 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन न्यू कृष्णा मार्केट में किया जाऐगा। बृह्मदेव धाम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बाबा ने बताया कि मंदिर का 28 वां वार्षिक उत्सव कल 8 फरवरी से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में जगह कम होने की वजह से भंडारे का स्थान बदल दिया गया है वह कृष्णा टाकीज के मार्केट में किया जाऐगा। बाबा ने बताया कि पहले दिन श्री रामचरितमानस पाठ,9 फरवरी को हवन व 10 को वानर भोज के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
