********
उझानी बदांयू 7 फरवरी। कछला अपनी ससुराल आऐ बरेली थाना क्षेत्र के नेकपुर निवासी पवन सैनी 34 पुत्र मुन्ना लाल की शुक्रवार की सुबह अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के कछला के वार्ड नं07 में अपनी पत्नी दुर्गेश से दारू पीने के चक्कर में कहासुनी हो गई जिसके चलते उसने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते ही परिजन युवक को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com