2:15 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दिधौनी में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

दिधौनी में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में स्थित शिव मंदिर पर आज बृहस्पतिवार से शुरु हुई सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन गांव की महिलाओं एवं युवतियों द्वारा कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर से किया गया। कथा स्थल पर सबसे पहले सभी कलश एवं पोथी पूजन के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा पूरे गांव में भक्ति का माहौल हो गया। यात्रा में महिलाएं भक्ति गीतों के बीच आगे चल रही थी। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य, रामप्रकाश सिंह, वीरेंद्र पाल शर्मा, लोकपाल शाक्य, सुरजीत श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.